DESK-MP- coronavirus को लेकर पूरे देशभर lock down के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है । एक हुक्का-लांज बार में 33 युवक-युवतियों के अलावा Pub के मैनेजर और मालिक को भी police ने दबोचा है.
पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी करवाई किया हैं ।थाना शाहपुरा क्षेत्र में Aura Mall के पास ट्रायलोजी पब में कुछ लड़के-लड़कियां पब में हुक्का और शराब पी रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, इस सूचना के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि वहां धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अवैध तरीके से पब को चलाया जा रहा है और शराब-हुक्का पीते हुए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मिले. पुलिस ने मौके से 33 युवक-युवतियों को पकड़ा.
पुलिस की पकड़ में आए युवक-युवतियों ने जन्मदिन पार्टी के आयोजन की बात कही है. इस पार्टी में भोपाल के स्टंट राइडर और एक ब्रांड एम्बेसडर के भी शामिल होने की बात कही जा रही है.
पुलिस ने पब के मैनेजर और मालिक के खिलाफ शराब और हुक्का पिलाने और युवक-युवतियों के हुक्का-शराब का सेवन करने आरोप में गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.