2020/07/25

बेगूसराय में गिरिराज सिंह के लापता होने के लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को इनाम देने का ऐलान

BIHAR-लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र Begusarai में नहीं आने वाले केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh के लापता होने संबंधी पोस्टर जिले में जगह-जगह लगाए गए हैं।

पोस्टर में उन्‍हें ढूंढऩे वाले को इनाम देने का ऐलान किया गया है। यह पोस्टर किसने जारी किया गया है, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन इसपर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

बेगूसराय के व्यवहार न्यायालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, समाहरणालय, नगर पालिका चौक समेत अन्य चौक-चौराहों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के मुख्य स्थानों पर गिरिराज सिंह के लापता होने से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं।

जगह-जगह पोस्टर लगाए जाने पर बीजेपी जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे कुछ छुटभैय्या नेताओं का कारनामा बताया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है।