इसके साथ ही महिला अधिकारी का आरोप है कि दारोगा उसे जाति के आधार पर अपमानित भी करता था। police ने महिला अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के दौरान, दारोगा और महिला अधिकारी की पुरानी दोस्ती है। पढ़ाई के समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों ने पहले करियर को महत्व दिया और कुछ बनकर शादी के करने की बात कही।
आरोपी दारोगा ने पीड़िता का कई शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दारोगा ने पीड़िता से कहा कि उसे दहेज में मोटी रकम मिल रही है।
दोनों livein में भी साथ रहे। पहले लड़के ने परीक्षा निकाली और दारोगा बन गया जिसके बाद उसके तेवर बदल गए।
आरोपी से धोखा खाने के बाद महिला अधिकारी ने police से मदद की गुहार लगाई। शिकायत पर केस दर्ज हो चुका है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही 164 का बयान दर्ज किया गया है।