BIHAR-ARWAL-वीरांगना फूलन देवी जी के शहादत दिवस पर अरवल प्रखंड के विक्कू विगहा में बलात्कारी सुदर्शन सिंह के कुकर्म पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठन के नेता- कार्यकर्ता मौके पर वीरांगना को ग्रामीण जनता ने उपस्थित नेताओं के उपस्थिति में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात दोनों आंख से दिव्यांग पीड़ित महिला ,परिवार ,समाज को न्याय दिलाने का शपथ भी लियें.
बताते चलें कि दुराचारी सुदर्शन सिंह प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक फरार है ।मौके पर जाप(लो.)नेता सुबोध यादव ने कहा कि बिहार सरकार बलात्कारियों के उपर अंकुश लगाने में विफल है।इसका प्रमाण है बिहार में लगातार महिलाओं के उपर बलात्कार जैसे जघन्य हमलें बढ़ रहें हैं ।
राजधानी पटना ,गया में कोरोना पीड़िता से बलात्कार की घटना घटने के बाद अरवल में दिब्यांग महिला के साथ रेप का घ्रणित प्रयास किया गया ।बलात्कारी के जाति के दबंग लोग मामले में लीपापोती करवाने और पैसे के बल पर दबाने का प्रयास कर रहा है । दुष्कर्मी को साथ देनेवाले दबंग होश में आओ ।
अरवल के राजपूत समाज के लोग बलात्कारी दुष्ट को समाज से बहिष्कार करें और पीड़िता के साथ सच्ची संवेदना प्रकट करें ।ऐसे पतित लोग किसी घर ,परिवार और समाज के महिलाओं के साथ ऐसे कुकर्म कर सकता है ।अरवल पुलिस अपराधी को अविलंब गिरफ्तार करे और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा सुनिश्चित करवाये ।
ग्रामीणों ने बलात्कारी सुदर्शन सिंह का और भी पतित हरकतों के बारे में विस्तार से बताया ।उक्त दुष्कर्मी और कई औरतों और सोन में काम करने जानेवाले लड़कियों के साथ घिनौनी हरकत करते रहा है ।इस बार मामला प्रकाश में आया है .
इसलिए ऐसे अपराधियों के साथ किसी तरह की साथ -और सहयोग करनेवाला ब्यक्ति निश्चित तौर पर बलात्कारी के गुनाह में शिरकत माना जाना चाहिए ।
इस मौके पर मजदूर नेता अजय विश्वकर्मा ,यादव महासभा के जिला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया ,बीएमपी जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण यादव ,बामसेफ जिला अध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर ,विकासशील इंसान पार्टी के अरविंद निषाद ,झपसी चौधरी ,राजद नेता उमेश पासवान ,जशीम अंसारी सहित सैंकड़ो ग्रामीण नौजवान और महिलाएं उपस्थित रहें ।
सभी लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि एक सप्ताह के अंदर बलात्कारी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आमरण अनशन सहित अन्य आंदोलन अख्तियार करने के लिए हमलोग बाध्य होंगे ।
अरवल से आज़ाद खान की रिपोर्ट