जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन आते एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने हाजीपुर पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह 12वीं में पढ़ती हैं और उसे गांव के ही संजीव कुमार पुत्र रत्न चंद के साथ प्यार हो गया था।
संजीव कुमार उसे 6 जून को शादी का झांसा देकर अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर बठिंडा ले गया, जहां वह 14 जून तक एक कमरे में रहा। इस दौरान उक्त आरोपी ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए उसके साथ जबरन-बलात्कार किया।
हाजीपुर पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।