बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ले से गिरफ्तार किए गए राहुल ने पुलिस के समक्ष कबूल करते हुए बताया कि वो लड़कियों को बाहर से बुलाकर बिहारशरीफ के अलावा बरबीघा के कई होटलों में भी भेजता है।
उसने बरबीघा के कई सफेदपोशों का भी नाम पुलिस को बताया है। बिहारशरीफ थानाअध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कॉल गर्ल का व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर होटल में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। बरबीघा के कोइरीबीघा तथा मिशन चौक के समीप स्थित एक होटल में लड़कियों को भेजा जाता था जिसके लिए ₹2000 से ₹3000 रेट भी दलालों ने तय कर रखे थे।
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोयरीबीघा में स्थित एक बड़े होटल में कुछ माह पूर्व पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए लड़की के साथ बरबीघा के एक नामी व्यवसायी को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए 2 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई थी।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें बरबीघा के थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा 2 बोतल शराब होने की बात स्वीकारते नजर आए थे।
लेकिन कई नामी गिरामी हस्तियों के मामले में शामिल होने के कारण थानाध्यक्ष द्वारा बहुत ही संजीदगी से मामले को दबा दिया गया। हालांकि मीडिया के सामने थानाध्यक्ष ने धारा 376 का हवाला देकर आपसी रजामंदी से संबंध होने का हवाला देकर आरोपियों को छोड़ दिया था। लेकिन 2 बोतल शराब बरामदगी के मामले में आज तक कार्रवाई नहीं की गई।
Input-bhaskar