BIHAR-भाजपा समस्तीपुर की IT एवं SOCIAL MEDIA की एक बैठक वर्चुल माध्यम से आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला सयोंजक वैभव रंजन ने किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक रितेश रंजन जी ने कहा की सोशल मीडिया पर भाजपा की रणनीति इस कोरोना काल में क्या होनी चाहिए इस पर व्यापक रूप से चर्चा और मंथन किया गया।
साथ हीं जिले के सभी विधानसभा में आईटी सेल की मजबूती के लिए आईटी एवं सोशल मीडिया की वर्चुल संवाद विधानसभा स्तर पर आयोजित करने पर चर्चा हुई।वहीं क्षेत्रीय प्रभारी केशव तरुण ने ट्विटर व फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय रहने की सलाह दी ताकि भाजपा सरकार द्वारा उठाये जा रहे जनहित के कार्यक्रम को लोगो तक आसानी से पहुँचा सके।
बैठक में जिला सह संयोजक , कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा संयोजक एवं मंडल संयोजक एवं सह संयोजक ने भाग लिया।