2020/07/27

बिहार-स्वास्थ्य विभाग की बदहाल तस्वीर ,ट्रे में नवजात को लेकर घूम रहे प्रसूता,इलाज के अभाव में नवजात ने तोड़ा दम

बिहार के बक्सर से  जहां मासूम की जान बचाने को पिता कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर और मां ट्रे में अपने नवजात को लेकर घूमती रही. लेकिन बच्चे की जिंदगी नहीं बच सकी.

यह इलाका किसी और का नहीं, बल्कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का संसदीय क्षेत्र है. यहां के सदर हॉस्पिटल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई.

बक्सर के सदर हॉस्पिटल में यह घटना 23 जुलाई की है, लेकिन उस समय ली गई दो तस्वीरें अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.

एक तस्वीर में महिला ने ट्रे में अपने नवजात को ले रखा है और कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लिए एक व्यक्ति दिख रहा है. अस्पताल में भर्ती होने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी होते-होते एक नवजात की जान चली गई. पीड़ित व्यक्ति ने फोन पर निजी हॉस्पिटल से लेकर सरकारी हॉस्पिटल के बदइंतजामी की सारी कहानी बयां की है.

नवजात की मौत के बाद वायरल हुई तस्वीर आई तो आनन-फानन में सिविल सर्जन ने डीएस को तो dm ने उपविकास आयुक्त को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है.

18 किमी की दूरी तय कर लाचार दंपति सदर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां कागजी कार्रवाई पूरी करते-करते डेढ़ घंटे लग गए और इस बीच नवजात ने दम तोड़ दिया.