DESK-UP-Agra पुलिस ने एक सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. Police का दावा है कि ये रैकेट ये बीजेपी नेता के फार्महाउस से चल रहा था. आरोपों में आया BJP नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुका है.
बीजेपी नेता ने इस मामले में अपनी किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है. इस बीच स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. BJP नेता ने दावा किया कि उसने अपने Farmhouse को लीज पर दिया, जिस व्यक्ति को फार्महाउस लीज पर दिया गया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए City police ने ऑपरेशन चलाया है, इसी सिलसिले में इस फार्महाउस पर छापा मारा गया था. एसएसपी ने कहा कि लड़कियों को पहले इस Farmhouse में लाया जाता था, फिर उन्हें शहर के अलग अलग Hotel में भेजा जाता था.
Police ने इस मामले में कई हाई प्रोफाइल लोगों की भागीदारी का शक जताया है, पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस कुल 9 लोगों से पूछताछ कर रही है जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.