BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खादियाही व शाहपुर चौक के बीच मोड़ पर एक पिकअप बोलेरो व 14 चक्का ट्रक के आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।
जिसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या बीआर 53 जी 1577 पर 31 मजदूर सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज से सवार होकर लखीसराय धान रोपने के लिए जा रहे थे।
इसी क्रम में विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही व शाहपुर चौक के बीच मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे। 14 चक्का ट्रक गाड़ी संख्या- बीआर 52 जी 2774 से आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए पीएचसी विभूतिपुर पहुंचाया गया। जहां दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।
घायलों में विपिन सदा उम्र 25 वर्ष पिता- उपेंद्र सदा, विरेंद्र मुखिया उम्र 30 वर्ष पिता- खुशीलाल मुखिया, संजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता- रामपाल मंडल, बिंदेश्वरी मुखिया उम्र 40 वर्ष पिता- भगवती मुखिया, रमेश सदा उम्र 35 वर्ष पिता- देवन सदा, दिलीप सदा उम्र 30 वर्ष पिता- उमेरी सदा, दिनेश मुखिया उम्र 25 वर्ष पिता- खुशीलाल मुखिया, बुटन सदा उम्र 45 वर्ष पिता- अमर सदा, जागेश्वर सरदार,व मुकेश कुमार सहित अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
समाचार प्रेषण तक किसी को बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया था।
समस्तीपुर से संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट