BIHAR-GOPALGANJ- जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के डोमा हाता गांव के लगभग68 वर्षीय भिकारी यादव दुलडुलिया पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे धान की रोपनी कराने के लिए । इसी बिच सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदते हुए फरार हो गया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजन विरोध करने लगे वरीय पदाधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने और मुआवजा देने तथा फरार स्कार्पियो को पकड़ने की मांग करने लगे सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी शाहिद अख्तर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजित कुमार घटना स्थल पर पहुच कर परिजनों को समझा बुझाकर करवाई करने तथा सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन पर परिजन शांत हुए तब पुलिसः शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा मृतक तीन भाई है जिसमे एक भाई की मृत्यु बहुत पहले हो चुका है भाइयो में मृतक बड़ा था । मृतक के एक लड़का और चार लड़की है.जिसमे तीन लड़की और लड़के की शादी हो चुकी है एक लड़की की शादी करने की तैयारी कर रहे थे ।पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है लड़का विदेश में है घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया वही गांव में मातम छा गया ।
PALTAN SAHNI KI REPORT