2020/07/07

BIHAR-POLICE उद्भेदन करते हुए लूट कांड में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार

BIHAR-KAIMUR-  जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में 14 जून को मुठानी रेलवे स्टेशन के समीप लूटपाट के घटना  का पुलिस उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से लूटी गई 17 हजार नगद बाइक व चार मोटरसाइकिल बरामद हुआ  कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनिया थाने में प्रेस वार्ता के दौरान बताएं कि 14 जून की रात्रि में मुथानी रेलवे स्टेशन के समीप जीटी रोड पर बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच छह अपराधियों ने ओवर अटैक कर बरेज गांव निवासी जयराम सिंह से मोटरसाइकिल 17हजार नगद दो अंगूठी एक सोने की चैन वह लॉकेट लूट लिया था घटना के उद्भेदन के लिए एक टीम बनाई गई थी जिसमें मोहनिया के थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह डीआईयु प्रभारी संतोष वर्मा पुअनी राजीव कुमार यादव स अनि अभिषेक कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चला कि लूट कांड का मुख्य सरगना सुनील कुमार उर्फ सिट्टी एवं मुलायम सिंह उर्फ सूरज कुमार है सुनील कुमार अपने स्विफ्ट डिजायर कार से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था |पहले उक्त सभी अपराधी शराब पिए इसके बाद होटल में खाना खाने के नाम पर मोहनिया टोल प्लाजा तक आए वहां से कुदरा जाने के क्रम में मुठानि रेलवे स्टेशन के सामने जयराम सिंह की बाइक नगदी व आभूषण लूट लिए उस समय जयराम सिंह फकराबाद कुदरा जा रहे थे घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कुदरा से परसथुआ होते हुए भाग निकले इस कांड में संलिप्त मुलायम सिंह यादव  उर्फ सूरज कुमार के खिलाफ भानस थाना में हत्या व अन्य मामला दर्ज है सुनील कुमार उर्फ शेट्टी के विरुद्ध कोचस थाना में आपराधिक मामला दर्ज है दोनों अपराधी जेल जा चुके हैं इस कांड में सुनील के भाई संतोष कुमार का भी नाम है जो लूट कांड के बाद घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार लेकर लखनऊ चला गया है वर्तमान में वही रह रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जा रही है लूट की 17 हजार राशि अपराधियों ने अपने में बांट लिया था जिसे बरामद कर लिया गया है राहुल कुमार गूंगा है लेकिन साइबर अपराध करने में माहिर है सभी अपराधी को भभुआ  जेल भेजा जा रहा है

REPORT-PALTAN SAHNI