2020/07/07

बिहार के CM हाउस में कोरोना की एंट्री, नीतीश की भतीजी निकलीं पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बिहार के सीएम हाउस में भी अब कोरोना की एंट्री हो गई है। सीएम नीतीश कुमार के परिवार के सदस्य भी अब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी भतीजी की कोविड- 19 की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने केबाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, तो वहीं एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को सैनिटाइज किया जा रहा है। परिवार के अन्य सभी सदस्य होम क्वारंटीन हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी सैंपल लिया गया था, जिसके जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

बिहार में काफी संख्या में अब कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वहीं प्रतिदिन कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला भी जारी है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि 

बिहार में कोरोना संक्रमण अप्रत्याशित रूप से बढ़ चुका है, सरकार को कहीं कोई चिंता नहीं, ना जाँच की, ना इलाज की, पूरा मंत्रिमंडल, प्रशासन और सरकार चुनावी तैयारियों में व्यस्त है, सरकार आँकड़े छिपा रही है। अगर सरकार नहीं संभली तो अगस्त-सितंबर तक स्थिति विस्फोटक होगी।