BIHAR के औरंगाबाद जिले में शादी समारोह से लौटने के दौरान दो अलग-अलग ROAD ACCIDENT में 4 लोगों की मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध के समीप बारातियों से भरी BOLERO गाड़ी की टक्कर TRUCK से हो गई जिसमें दूल्हे के चाचा BIHAR POLICE में कांस्टेबल 50 वर्षीय RAMANUJ SINGH की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ये लोग कुटुंबा के ढीबर में बारात में शामिल होने आए थे और यहां से वापस लौटने के क्रम में इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में nalanda जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के bhola बिगहा के 50 वर्षीय ramanuj singh और 66 वर्षीय mithilesh singh शामिल हैं। ramanuj singh दूल्हा के चाचा हैं।
इधर रिसियप थाना क्षेत्र में घेउरा गांव के समीप एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलौती गांव के रवि रंजन शर्मा और उपेंद्र कुमार के रूप में की गई है। दोनों बाइक से बारात से वापस लौट रहे थे। रवि रंजन दूल्हे का भाई था। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।