2020/07/01

BIHAR POLICE सिपाही शारीरिक EXAM को किया कैंसिल

BIHAR POLICE में सिपाही की बहाली को होनेवाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थागित कर दी गई है। होमगार्ड के चालक सिपाही व परिवहन विभाग के अधीन चलंद दस्ता सिपाही की शारीरिक परीक्षा भी फिलहाल नहीं होगी। केंद्रीय चयन पर्षद ने तीनों पदों के लिए होनेवाली परीक्षा को कोरोना के मद्देनजर स्थागित करने का निर्णय लिया है। पर्षद होमगार्ड में सिपाही चालक के लिए 3 जुलाई से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने वाला था। वहीं चलंत दस्ता सिपाही के लिए 6 जुलाई व बिहार पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए 15 जुलाई से यह परीक्षा होनी थी। चयन पर्षद के मुताबिक ट्रेनों का परिचालन बंद रहने और अनलॉक-2 की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाने के कारण तीनों पदों के लिए होनेवाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थागित कर दी गई है।  नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वह अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें। नई तिथि पर अभ्यर्थी इन्हीं प्रवेश पत्रों के आधार पर परीक्षा में शामिल होंगे।