2020/07/01

JAMMU KASHMIR के सोपोर में CRPF की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने की फायरिंग, एक जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

JAMMU KASHMIR के सोपोर के मॉडल टाउन में CRPF की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है। इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन जवान के घायल होने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी की जा रही है।घाटी में पिछले कुछ समय से लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। रोजाना किसी न किसी जिले में सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। 

बीते 26 जून को भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला किया था। आपको बता दें कि कश्मीर से अनुच्छद 370 हटने के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई और तेज कर दी गई है।