2020/07/23

रोसड़ा में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी खतरे के निशान से अब 85 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी पानी

BIHAR-SAMASTIPUR-रोसड़ा में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को दर्ज बढ़ोतरी के साथ ही यह खतरे के निशान से अब 85 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है। 

वही विगत तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह तटबंध भी धंस गया है।हालांकि विभाग द्वारा सतत निगरानी व मरम्मत का दावा किया जा रहा है। 

लेकिन नदी के बाएं तटबंध में रोसड़ा सूर्य मंदिर घाट एवं उससे आगे तटबंध को धंसा देख लोग बांध को कमजोर होने की बात बता रहे हैं। इस तरह लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ-साथ वर्षा जारी रहा तो बाढ़ की भी संभावना भी जताने लगे हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल रोसड़ा के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील ने नदी के दोनों ओर के तटबंधों को पूर्णरूपेण सुरक्षित रहने का दावा करते हुए कहा कि वर्षा में रेन कट के कारण मिट्टी धंसा है।

 सभी ऐसे स्थानों पर त्वरित मरम्मत करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है। संबंधित संवेदक द्वारा कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।