BIHAR-SAMASTIPUR-बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को विद्यापति नगर दलसिंहसराय सड़क की पुलिस चौकी के पास पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर दलसिंहसराय की ओर भाग निकले।
हथियार के बल पर पार्सल कम्पनी के सुपरवाइजर से दो पार्सल व ब्रीफकेस में रखे 1 लाख 6 हजार 4 सौ 70 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हाईटेक फॉर प्लस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत चकमेहसी थाना के करुआ गांव निवासी विकास कुमार राजा चौक से ऑटो से दलसिंहसराय जा रहा था।
तभी मिर्जापुर पुलिस चौकी के समीप पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने हथियार के बल दो पार्सल व ब्रीफकेस लूट लिया।
पीड़ित ने घटना की सूचना कंपनी और पुलिस को दी। एसएचओ शिवजी पासवान ने बताया कि ऑटो पर सवार पार्सल कंपनी के कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर ब्रीफकेस छीन लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।