2020/07/24

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तारी के लिए 26 जुलाई को धरना दिया जाएगा- माले

BIHAR-ARWAL-भाकपा माले ने बिक्कू बिगहा निवासी एक दिव्यांग युवती के साथ घर में अकेला देख 21 जुलाई को दूना छपरा निवासी सुदर्शन सिंह द्वारा बलात्कार करने की कोशिश की गई. घर के सभी लोग धान की रोपनी करने गए थे घर में अकेली दिव्यांग को देखकर उसने यह हरकत किया. 

उस दिव्यांग युवती की इज्जत तब बची जब उस घर की एक छोटी बच्ची अपनी बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर आई और देखने के बाद बाहर हल्ला करने लगी. हल्ला सुनकर गांव में बहुत कम ही लोग मौजूद थे आने में वह गुंडा भाग गया.

 विदित हो कि वह इस तरह की कई घटनाओं का अंजाम दे चुका है और अपनी दबंगई के कारण किसी को बोलने नहीं दिया और मुकदमा रोकने में सफल रहा है. ऐसे बदमाश लोगों को कड़ी सजा मिले ताकि कोई दूसरा इस तरह की घटना करने की हिम्मत नहीं जुटा सके.

माले की एक उच्च स्तरीय जांच टीम ने गांव का दौरा किया और पूरे स्थिति से अवगत हुए. जांच टीम में माले के राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव, जिला कार्यालय सचिव  शोएब आलम रामकुमार सिन्हा, बीरबल सिंह, उमैर अंसारी गुंजन देवी एवं फूलवंती देवी प्रमुख रूप से शामिल थे. 

26 जुलाई को बिक्कू बिगहा एवं जिला मुख्यालय समेत अन्य गांवों में शारिरिक दूरी बनाते हुए धरना दिया जाएगा.

अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट