2020/07/24

Chamber of commerce के उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी ने अरवल नगर प्रबंधक से रोड स street light बदलने की मांग की

BIHAR-अरवल Chamber of commerce के उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी अंगद कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में जाकर नगर प्रबंधक से मिलकर अपनी बाते रखी,NH मुख्य मार्ग पर लगायी गयी street light और अरवल सिपाह पुल पर लगे चौक स्ट्रीट लाईट खराब होने के कारण बंद पड़ी है l इस स्ट्रीट लाईट को ज्लद से ज्लद दुरुस्त करने का मांग की l  

नगर परिषद के द्वारा लगाई गयी पटना रोड में थाना के पास तक का, अरवल की सभी रोड की street light तकरीबन 1 वर्ष से अधिक  दिनों से खराब है, और इस NH मुख्य मार्ग की शोभा की वस्तु बनी हुई है l नगर प्रबधंक ने तुरंत दूरभाष के माध्यम से इस बात से अवगत होते हुए l लाईट लगाने वाले संवेदक से बात की और इसकी जानकारी ली,और इस समस्या को लेकर गए अंगद कुमार को भी उन्होंने लाईट लगाने वाले संवेदक से बात कराकर समस्या से अवगत कराया l 

अंगद कुमार ने उन्हें बताया की नगर परिषद के द्वारा लाइटे कुछ वार्डो में पोल पर लगायी गयी, पर मुख्य मार्ग NH 139 पर पटना रोड में क्यों नहीं लगाई गयी l जबकि सौन्दर्यीकरण के ख्याल से नगर परिषद क्षेत्र तथा मुख्य मार्ग को स्वच्छ और सुंदर रखना है l इस मार्ग से कई राहगीरों का  आवगमन रहता है l 

रात्रि में भी लोगो को परेशानी होती है lलाईट से बाजार क्षेत्र में चोरी-चकारी की घटनाओं पर से भी अंकुश लगती है एवं लोग भय मुक्त होते है  l इन सभी बातो से उन्हें अवगत कराते हुए, ज्लद से ज्लद लाईट लगाने की बात कही lइस पर उन्होंने कहा की लाइटे अभी खत्म हो गयी है, लॉकडाउन के कारण कार्य करने वाले कारीगरों का कमी है और अभी फ़िलहाल लाईटे भी खत्म है, लाईट आते ही लगा दिया जायेगा l  

अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट