उसने अब कानूनी रास्ता अपनाते हुए उन 14 व्यक्तियों को नोटिस भेजा है और 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है.मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है।
बांग्ला इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पत्नी के 14 पुरुषों के साथ अवैध संबंधों की बात सामने आने के बाद पति ने सभी को कानूनी नोटिस भेजा है.
पति ने 14 पुरुषों से 100 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में मांगे हैं. उनका कहना है कि 14 लोगों के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने के कारण उनका वैवाहिक जीवन बिखर गया है
महिला का पति कोलकाता का एक बिजनेसमैन है. उसका आरोप है कि इन पुरुषों की वजह से उनका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है. समाज में भी उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है. इसलिए उसने अपने कार ड्राइवर को जासूस बना कर सभी के खिलाफ सुबूत जुटा लिए ।
पति ने प्रत्येक को कानूनी नोटिस भेजकर कुल 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। पति ने आरोप लगाया कि इन पुरुषों के चलते उनका वैवाहिक जीवन नष्ट हो गया है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
उन्होंने उन सभी 14 लोगों को अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि इस नोटिस के मिलने के दो हफ्ते के अंदर अगर मानहानि की क्षतिपूर्ति के बाबत रुपये नहीं दिए गए तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
पति ने नोटिस में लिखा कि आप सभी को मालूम था कि वह महिला विवाहित है, इसके बावजूद इस तरह के अवैध संबंध से मेरा दांपत्य जीवन नष्ट हो गया है।
मेरी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। अब मानहानि के तौर पर 14 दिन के अंदर आप सबको मुझे 100 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई आप सके खिलाफ होगी।
इनपुट-sakhsi news