जिनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। धंधेबाज, युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। पकड़ा गया संचालक लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी राहुल कुमार है। युवतियां कोलकाता और यूपी निवासी हैं।
प्रारंभिक पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस धंधे में शहर के कई सफेदपोश भी शामिल है। संचालक दोनों सेक्स वर्कर युवतियों को वाहन में बिठा, ग्राहक के पास बरबीघा ले जा रहा था।
पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि संचालक राहुल उनलोगों को बुलाता था। मोबाइल और व्हाट्सएप पर रेट तय करने के बाद संचालक उसे ग्राहक तक पहुंचा देता था।
धंधेबाज एक ग्राहक से 2 हजार रुपया लेता था। जिसमें एक हजार वर्कर को मिलता था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।