2020/07/26

बिहार-कोरोना पॉजिटिव ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 10 घंटे बाद निकाला गया शव

BIHAR-पटना के मालसलामी में एक 39 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद व्यक्ति को घर में आइसोलेट किया गया था और घर में ही उसने खुद को फांसी लगा ली.

इस मामले में मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा ससुराल गया था. वहीं से टेस्ट करवाकर भी आया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मेरा बेटा पटना के अंटा घाट पर सब्जी बेचने का काम करता था.

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके 10 घंटे बाद शव को घर से निकाला गया।