DESK-UP- के आगरा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. कमला फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ किया.
पुलिस ने यहां से फार्म हाउस संचालक समेत 12 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 3 युवतियां भी शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो तमंचे, 7 मोबाइल फोन, हजारों की नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है.
SSB BABLU kumar ने बताया कि ASP सौरभ दीक्षित ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ अशोक राणा के सिकंदरा स्थित कमला फार्म हाउस पर छापा मारा.
इस फार्म को सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल ने लीज पर ले रखा था. एसएसपी ने बताया कि प्रदीप और रणवीर नाम के दो आरोपी अलग-अलग जगहों से यहां लड़कियां लाते थे.
पूछताछ में पता चला है कि वो युवतियों की फोटो ग्राहकों को भेजते थे और फिर फार्म हाउस पर एक से दो हजार में देह व्यापार का धंधा चलता था.
पुलिस की गिरफ्त में आई 3 युवतियों के बारे में एसएसपी ने बताया कि तीनों फार्म हाउस में लॉकडाउन के पहले से रह रही थी. जिनके फोटो से डील फाइनल होने के बाद ग्राहकों को रूम दिया जाता था. ग्राहक के कहने पर युवतियों पर बाहर भी भेजा जाता था.