भारत-चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर बने तनाव और पूर्वी लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों में धक्का-मुक्की होती है। सीमा पार करने की कोशिश कर रहे पीएलए के सैनिकों की भारतीय जांबाजों ने जमकर धुलाई की और फिर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
unfit Chinese PLA soldiers in masks seen uncomfortable in high altitude, unable to breathe. pic.twitter.com/gbnuNucfkM— Poonam Bhardwaj 🖤🖤🖤 (@Poonambh28) June 22, 2020
यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो किस तारीख का है, लेकिन यह साफ है कि वीडियो हाल के दिनों का ही है, क्योंकि सभी सैनिक मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह विडियो सिक्किम के नाकुला का है। 5 मिनट के इस वीडियो के समय और स्थान की सेना ने पुष्टि नहीं की है।
यह वीडियो 9 मई को हुए झड़प का नहीं है, जिसमें भारत और चीन के 150 सैनिक भिड़े थे और 11 जवान घायल हो गए थे। नए वीडियो में करीब 25 भारतीय और चीनी सैनिक दिख रहे हैं। आपस में बहस और धक्का मुक्की होती है। इसमें दिख रहा है कि कुछ चीनी सैनिकों ने हाथ उठाने की कोशिश की तो भारतीयों ने उन्हें जमकर सबक सिखाया।