BIHAR- GAYA जिले के कोंच थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इससे दो की मौत हो गई। जबकि, दो का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना पारिवारिक कलह के कारण बताया जा रहा हैं।घटना की सूचना POLICE को मिली मोके पर POLICE पहुँच गई।POLICE ने बताया कि महादेवपुर गांव के विद्या महतो की पत्नी मंजू देवी ने अपनी दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ जहर खा लिया। घटना में मंजू व उसकी आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी पुत्री दिव्या व पुत्र विक्की कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।POLICE ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतका मंजू के पति विद्या महतो ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका पत्नी से विवाद हो गया था।