2020/06/23

J&K सुरक्षाबलों ने पुलवामा में 2 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद

JAMMU KASHMIR  के पुलवामा में मंगलवार को बांदजू इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों से मुठभेड़ में CRPFका एक जवान शहीद हो गया है. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों  ने JAMMU KASHMIR POLICE के साथ साझा OPRATION चलाया. JAMMU KASHMIR DGP ने बताया, "POLICE को मिले विश्वसनीय इनपुट के आधार पर पुलवामा के बांदजू गांव में आज की सुबह स्थानीय सेना और CRPF यूनिट ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में अब तक 2 आतंकियों को मार गिराया है. CRPF का एक जवान शहीद हुआ है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इलाके की घेराबंदी कर ली गई है."