2020/06/23

BIHAR-साहसी रानी को MUZAFFARPUR DM ने दिया प्रशस्ति पत्र

BIHAR-MUZAFFARPUR जिले के करजा थाना क्षेत्र में हथियार बंद अपराधियों से लोहा लेने वाली करजा के रक्सा दक्षिण निवासी अंतरराज्यीय कबड्डी खिलाड़ी रानी कुमारी को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया।मुजफ्फरपुर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा रानी को उनके साहसिक कार्य और बहादुरी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया lडीएम द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी मरवन द्वारा रानी कुमारी को हस्तगत कराया गया । रानी के इस साहसिक कार्य से न केवल आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होंगे, बल्कि लड़कियों को आत्मबल और प्रेरणा भी मिलेगी। हम सुश्री रानी के अदम्य साहस और बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया हैं।