Yoga गुरु Baba Ramdev आज कोविड-19 के इलाज के लिए एक दवा लॉन्च कर सकते हैं। Patanjali ayurved की औषधि 'दिव्य कोरोनील टैबलेट' का कोविड-19 मरीजों पर clinical trial के परिणामों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ फेज-टू में योग गुरु Baba Ramdev और Acharya Balkrishn करेंगे। Patanjali yogpeeth की ओर से बताया गया है कि कोरोना टैबलेट पर हुआ यह शोध पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। टैबलेट का निर्माण दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में किया जा रहा है। इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम, शोधकर्ता और चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।
#कोरोना की एविडेंस बेस्ड प्रथम #आयुर्वेदिक औषधि, #श्वासारि_वटी ,#कोरोनिल का संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्यूमेंट के साथ कल दोपहर 12 बजे #पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से लॉन्च कर रहे है🙏🏻 pic.twitter.com/SQ5cXOzHVB
— Acharya Balkrishna (@Ach_Balkrishna) June 22, 2020