2020/06/23

राहुल गांधी का फिर सरकार पर साधा निशाना, पूछा- क्या भारतीय ज़मीन पर China ने कब्ज़ा किया है?


पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच सप्ताहभर पहले हुई झड़प के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगभग रोजाना ही सरकार से भारत-चीन मुद्दे पर सवाल पूछ रहे हैं।कांग्रेस नेता समेत कांग्रेस पार्टी भारत-चीन मुद्दे पर लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है।राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है? राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'चीन आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?'