2020/06/22

Sapna chaudhari ने अपनी मां के साथ किया DANCE, फैन्स हुए दीवाने, Video viral


हरियाणा की डांसिंग क्वीन Sapna Choudhary का एक video
 इन दिनों काफी देखा जा रहा है. इस video में वो अपनी मां के साथ dance करती दिख रही हैं. करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली Sapna Choudhary के dance video काफी पसंद किए जाते हैं.ऐसे में मां के साथ सपना के डांस का video उनके चाहने वालों के लिए कुछ नया है. यही कारण है कि यह video social media पर धमाल मचा रहा है. Viral हो रहे इस video में अपने देसी लुक के लिए मशहूर Sapna Choudhary वेस्टर्न पहनी हुई हैं. उन्होंने पैंट और शर्ट पहना हुआ है, वहीं उनकी मां सूट में दिख रही हैं.

इस video में सपना चौधरी अपने superhit गाने 'गजबन पानी ने चली' पर डांस करती दिख रही हैं. इसमें उनकी मां ने भी उनका साथ दिया है. बता दें कि सपना चौधरी का यह गाना उनके सबसे हिट गानों की लिस्ट में शुमार है.इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे YouTube पर 250 million से ज्यादा views मिल चुके हैं. वहीं, सपना चौधरी के प्रत्येक स्टेज शो में इस गाने पर डांस की फरमाइश जरूर होती है. 2019 में रिलीज हुआ सपना चौधरी का यह गाना महज 7 से 8 महीने में काफी popular हुआ है.इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और मुकेश जाजी ने इसके बोल लिखे हैं. वहीं, अमन जाजी ने इसका संगीत दिया है.