पूर्वी लद्दाख में पिछले हफ्ते सोमवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद तनाव कम करने को लेकर लगातार बातचीत का दौर जारी है। दोनों देश एक बार फिर से कॉर्प्स कमांडर लेवल की बातचीत करेंगे।न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि लद्दाख में चल रहे विवाद पर चर्चा करने के लिए चुशुल के सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी ओर पर मोल्डो में दोनों देश कॉर्प्स कमांडर लेवल की बातचीत करेंगे।