2020/06/22

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले मनोज तिवारी, बोले- दोषियों को सजा दिलवाएंगे

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजन से मिलने भाजपा नेता मनोज तिवारी सोमवार को पटना पहुंचे। राजीवनगर में सुशांत सिंह के घर पहुंचने के बाद मनोज तिवारी ने दिवंगत अभिनेता के पिता से मुलाकात की। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत का मुझे काफी दुख है। साथ ही मैं बिहार के लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस मामले के तह तक जाएंगे और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें सजा दिलवा कर छोड़ेंगे।मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण एक अभिनेता को ये कदम उठाना पड़ा। साथ ही हम महाराष्ट्र सरकार से यह मांग करेंगे कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि हम अभिनेता सुशांत सिंह की मौत को लेकर सीबीआई जांच की भी मांग करेंगे।