BIHAR-SAMASTIPUR--दलसिंहसराय -वैश्विक महामारी कोरोना का प्रभाव दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है और सिर्फ सावधानी ही इसका बचाव है। अतः इससे सजग व सतर्क रहने की आवश्यकता है।ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पिता भारद्वाज ने दलसिंहसराय के गंज रोड स्थित शांति हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण करने के क्रम में मंगलवार को कही।
भाजपा नेत्री ने कहा कि मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग कर कोरोना के प्रभाव से बचा जा सकता है।उक्त अवसर पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा दर्जनों मरीजों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का वितरण कर जागरूकता सम्बन्धी जानकारी भी दी गई।शांति हॉस्पिटल की चिकित्सक सह बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप ने कहा कि साफ सफाई का ध्यान रखकर, गर्म पानी का उपयोग कर एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।डॉ. कश्यप ने महिला मोर्चा के इस कदम को सराहनीय व प्रेरक बताते हुए अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस मुहिम हेतु आगे आने की अपील की।मौके पर बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह चर्चित सिने अभिनेता अमिय कश्यप, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सत्यसंध भारद्वाज, युवा कवि मिंटू झा, बेबी कुमारी, छोटी कुमारी सहित कई थे।
REPORT-संजय कुमार सिंह