2020/06/30

दिग्गज तीरंदाज दीपिका और अतनु दास आज परिणय सूत्र में बंध रहे. रांची में जयमाला की सुंदर तस्वीर

INTERNATIONAL तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार की रात एक-दूजे के हो गए। मोरहाबादी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में दीपिका और अतनु का विवाह संपन्न हुआ। कोरोना वायरस के कारण रोक की वजह से बहुत कम संख्या में लोग विवाह में शरीक हुए। केवल 50 कार्ड इस शादी में कन्या पक्ष की तरफ से बांटे गए थे। 
वर पक्ष से भी कम ही लोग बाराती के रूप में पहुंचे। इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी दीपिका को शादी की बधाई देने पहुंचे। अतनु कोलकाता से बारात लेकर पहुंचे हैं। बारात रांची सोमवार को ही पहुंच गई थी। दीपिका के घरवालों ने भी बारातियों का स्वागत मास्क पहन कर ही किया है।दीपिका के परिवार वालों ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मेहमानों के लिए आने का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया था। बैंक्वेट हॉल के प्रवेश द्वार पर बॉक्सर भी लगा दिए गए थे। इसके बावजूद तय संख्या से अधिक लोग शादी में एकत्रित हो ही गए। शादी के भोजन में झारखंड के पकवान भी परोसे गए। सोशल डिस्टेंसिंग रखने की कोशिश की गई। 

शादी में कितने लोग आएगें इस संबंध में दीपिका के पिता शिवनारायण प्रजापति ने बताया कि हमने सिर्फ 50 निमंत्रण कार्ड ही बांटे हैं। अधिक लोगों के शामिल होने पर उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।दीपिका की शादी को लेकर सोमवार को उनके रातू स्थित आवास में मातृका पूजन, घृतढारी व धान को भूंज-लावा बनाया गया। भुजा हुआ लावा शादी में फेरे के समय भाई द्वारा दिया जाएगा।