BIHAR-DARBHANGA-कुशेश्वरस्थान समैला से शाहपुर, झझरा से चिगड़ी मुख्य सड़क का जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के अगुआई में स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी के उपस्थिति में चिगड़ी ठिठर चौक से रोड़ा पत्थर देकर मेटरबुल कार्य का शुभारंभ पूजा पाठ धुप अगरबत्ती परसादी चढ़ाकर किया गया। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा दरभंगा एनएसयूआई व कुशेश्वरस्थान के युवाओं ने जिस तरह से अपने क्षेत्र के सड़क को लेकर सतीघाट मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल किये हैं । उसका सकारात्मक परिणाम है। मैं कुशेश्वर के जनताओ से अपील करता हूँ कि अपने क्षेत्र के विकास चाहते हैं तो जागरूक रहना महत्वपूर्ण है और आपकी लड़ाई जो लड़ रहा है, उसमें योग्दान देना अतिआवश्यक है। आज सच्चाई का जीत हुई है। वही स्थानीय विधायक ने कहा सच मायने में मुझे पता चल गया युवाओं का एकता और जागरूकता हर समस्याओ को निदान करवा सकता है। जिस तरह त्रिभुवन कुमार युवाओं का एकता बनाया है, उससे सभी की मिलकर साथ देते रहे तो क्षेत्र का विकाश जरूर होगा। आज ठिठर चौक से मेटरेबुल कार्य का शुभारंभ किया गया।यह कार्य झाझरा तक और समैला से शाहपुर तक सम्पन्न होगा।सतिघाट से राजघाट काम को जल्द शुभारंभ करेंगे। तभी सभी सड़क मुख्य सड़क से जुड़ जायेगा। मेटरबुल कार्य पूर्ण रूप से किया जायेगा। कही कोई कसर नही छोड़ेंगे। वही छात्रनेता दिलखुश कुमार ने कहा हम सभी युवक को सक्रिय होकर सुचारू रूप से काम करवाने में योगदान देंगे। सभी से अपील है कि अपना- अपना सहयोग करते रहे। लालू प्रसाद ने कहा कि अपने हक व अधिकार की लड़ाई पर हर काम निश्चित तौर पर संभव हो सकता है। हम सभी युवाओं का सक्रियता, कड़ी मेहनत सफल हुआ है। रोनक सिंह ने कहा स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी को एनएसयूआई व कुशेश्वर स्थान के युवाओं की ओर से बहुत-बहुत आभार। हमलोगो की आवाज को आप सुने क्षेत्र के अंतिम गांव चिगड़ी सिमराहा तक पहुँचकर काम को शुभारंभ किये हैं। आपसे बस यही अपेक्षा है कि जिस काम को शुभारंभ किए हैं, उस काम को सफल बनाने में शत -प्रतिशत महत्वपूर्ण योगदान निर्वहन करेंगे।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत झा,लालू कुमार, विकाश, रौनक सिंह, अनिमेष आजाद, मुकेश कुमार पोद्दार, सचीन कुमार सिंह, नवीन कुमार, ऋषिकेश सिंह, रणवीर कुमार, जयकांत यादव, पप्पू कुमार, ब्रजेश कुमार, घनश्याम कुमार, हीरा महतो, अफताभ आलम, मिथुन कुमार, रामजतन कुमार, बिमल कुमार, नवीन कुमार, कन्हैया कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार बिजली, संजीत कुमार, सतीश कुमार, राजा बाबु, बिपिन कुमार, कमल किशोर,रामशंकर,सत्यम कुमार, रजनीश कुमार, धीरज कुमार? पंकज पासवान, देवन कुमार, प्रेम चंद कुमार, रविरंजन, मनीष कुमार, सुमित राम, अनिकेत कुमार सिंह, मुलायम सिंह, सुरेन्द पासवान,सोनू कुमार, ठिठर यादव, नीतीश कुमार, जटाशंकर कुमार, पंकज कुमार, सत्यम, चांद कुमार, शिवम कुमार सिंह, नन्हे कुमार सिंह, आयुष कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह सहित सैकड़ों NSUI टीम उपस्थित थे।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह