BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार के अहले सुबह कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या- एक (जगन्नाथपुर) में एक पुरानी चिमनी के घनघोर जंगल से ढके गड्ढे में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे शुभम का शव मिला था । जिसमें परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि शुभम की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को चिमनी वाले गड्ढे के पानी में फेंक दिया गया है।
यह चर्चाएं ग्रामीणों में जोरों पर थी। वहीं शव मिलने के मात्र 24 घंटे बीतते-बीतते विभूतिपुर पुलिस ने मासूम शुभम के हत्यारे को धर दबोचा। वहीं हत्यारे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसमें बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे शुभम के चाची अमृता देवी पति- सहदेव श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मासूम शुभम की हत्या की थी। जो अपना गुनाह भी कबूल कर ली है। थानाध्यक्ष के सी भारती ने बताया कि जनताओ के सहयोग के कारण ही इस मामले का खुलासा हो पाया है।
REPORT-संजय कुमार सिंह