BIHAR-SAMASTIPUR- पटोरी प्रखंड के लोदीपुर पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न साहनी की अध्यक्षता में विकासशील इंसान पार्टी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पा सहनी ने कही कि बिहार की डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। राज्य के मुख्यमंत्री या उनके एक भी मंत्री इस कोरोना जैसी महामारी में एक बार भी जनता से मिलने तक नहीं गए। आगे उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा इस कोरोना महामारी में जनताओं के लिए किए गए व्यवस्था के बारे में भी बताई।
वहीं इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए ममता देवी को पटोरी महिला प्रखंड अध्यक्ष ,विभा देवी को चक सलेम की पंचायत अध्यक्ष, हरिवंश राय को बहादुरपुर पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर संतोष सहनी, चंदन सहनी,बैजनाथ सहनी, विपिन कुमार सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Report-sanjay kumar singh