BIHAR-SAMASTIPUR जिले विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट पुस्तकालय भवन पर जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता एवं स्थानीय विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों को मनोनयन पत्र दिया गया एवं अगले रणनीति को तय करते हुए जल्द से जल्द बूथ कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मीडिया सेल के जिला संयोजक राजीव कुमार मिश्र, प्रखंड संयोजक अशोक झा, प्रखंड युवा अध्यक्ष क्रांति कुमार,नरेश प्रभाकर,राजेंद्र ठाकुर, सत्यनारायण राय, रामचंद्र महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कमिटी सदस्य मौलाना रिजवान, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस खान, प्रखंड सचिव नवाब आलम, महिला प्रखंड अध्यक्ष चांदनी देवी? प्रीति कुमारी, रामचंद्र ईसर,संतोष झा, राजीव चौधरी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह