2020/06/27

SAMASTIPUR-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

BIHAR-SAMASTIPUR विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में विदेशी शराब की खेप उतरने की गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बीते शुक्रवार के मध्य रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी की। छापेमारी के दौरान एक ट्रक और एक पिकअप वैन के साथ 600 कार्टून विदेशी शराब यानी लगभग 5000 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस कप्तान विकास वर्मन के अनुसार शराब से संबंधित और अन्य लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH