2020/06/05

SAMASTIPUR में दहेज को लेकर मर्डर जांच में जुटी POLICE

SAMASTIPUR  में दहेज को लेकर मर्डर जांच में जुटी POLICE


BIHAR SAMASTIPUR जिला KHANPUR थाना क्षेत्र के रेवरा गोटियाही गांव में गुरुवार को दहेज के कारण गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई।इस घटना की सूचना POLICE को मिल गई।साथ ही साथ इस घटना की सूचना लड़की के पिता को भी मिल गई।अपने अन्य स्वजनों के साथ घटनास्थल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के GOVINDPUR अकबरपुर गांव निवासी RAVINDRA SAHNI की पुत्री DEEPAA KUMARI  एवं KHANPUR थाना क्षेत्र के रेवरा गोटियाही गांव निवासी RAM DULAR MAHATO  के पुत्र ROHIT KUMAR के बीच COLAGE  में पढ़ने के क्रम में दोनों में प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम जब परवान चढ़ा तो 16 नवंबर 2019 को दोनों घर से फरार हो गए। लड़की के पिता ने थाना में लड़की भगाने की एक FIR भी दर्ज किया था।

POLICE  के दबाव पर 4 फरवरी को लड़की कोर्ट में उपस्थित हुई। कोर्ट में लड़की द्वारा दिए गए फर्द बयान पर कोर्ट ने लड़का के साथ रहने की इजाजत दे दी। उस समय से दोनों एक साथ गोटियाही गांव में रहने लगे। चार माह के अंदर ही लड़की के मां- पिता को भी पुत्री की याद आने लगी। सब कुछ भूलकर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो लड़की के माता-पिता ने बाजार में बुलाकर लड़का एवं उसके स्वजनों को करीब एक लाख रुपये का कपड़ा एवं अन्य सामग्री खरीद कर दिया था। एक माह पूर्व लड़का अपाचे मोटर मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। लड़की ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने तो पहले मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई। जब बात बहुत आगे बढ़ गई तो लड़की ने दो दिन पूर्व अपने पिता से मोबाइल पर आपबीती बताई। इस पर लड़की के पिता ने लॉकडाउन समाप्त होने पर किसी तरह रुपये की व्यवस्था कर मोटर साइकिल देने का आश्वासन भी दिया था। इसी बीच गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे पलंग पर लगा दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर लड़की के पिता रविंद्र सहनी ने दामाद रोहित कुमार, समधी राम दुलार महतो एवं समधिन सहित आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। POLICE पूरी मामले को लेकर छानबीन कर रही हैं।

इनपुट-जागरण