Khesari lal yadav Bhojpuri new song 2020 Maugi khele pubg viral: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) का हाल ही में नया गाना 'मउगी खेले PUBG' (Maugi Khele Pubg) रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'मउगी खेले PUBG' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 44,931,210 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. 'मउगी खेले PUBG' 8 जून को उनके यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर रिलीज हुआ है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं और संगीत शंकर सिंह ने दिया है.