2020/06/28

बड़ी खबर -वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, इलाके को किया गया सील

MUZAFFARPUR POLICE ने एक मकान में अवैध आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। मकान में मिली गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया हैं।
कई अर्धनिर्मित और बने हुए हथियार बरामद किये गए हैं।पुलिस ने 1.50 किलोमीटर का इलाका को भी  सील कर दिया हैं। हथियार फैक्ट्री के मालिक सहित 4 लोग को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। ये मामला कटहरा थाना क्षेत्र के चेपेठ गांव में छापेमारी हुई हैं।


 बताया जा रहा है कि एक अंतराज्यीय तस्कर गिरोह इस फैक्ट्री को चला रहा था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बंगाल पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई की है। हथियार तस्कर शाहिद रजा के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं।


 मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया है। पुलिस को भारी तादाद में हथियार बनाने का सामान भी मिला है। इस पूरे ऑपरेशन में वैशाली पुलिस से भी शामिल रही है। पुलिस ने मुंगेर के चार तस्करों के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा हैं कि इस फैक्ट्री में जो भी चीज छापेमारी हुई मुंगेर का कुछ कनेक्शन हैं।