BIHAR-PATNA--BIHAR विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष TEJASVI YADAV ने प्रदेश की BIHAR CM NITISH पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बार-बार चारा घोटाले की बात करने वाली सरकार के 15 साल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। TEJASVI ने आरोप लगाया कि NITISH सरकार के 15 साल के कार्यकाल में 55 बड़े घोटाले हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा उत्तर BIHAR बाढ़ के खतरे में है। जलजमाव के कारण सभी जिला मुख्यालय के लोग परेशान हैं। जल-जमाव से निजात और बाढ़ से सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए गए, लेकिन इसका कोई नतीजा कहीं नहीं दिख रहा। आलम यह है कि यहां चूहा बांध काट देता है और शराब भी चूहा ही पी जाता है। जांच के नाम पर छोटी मछलियों को पकड़ा जाता है और बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है।
55 major scams took place in Bihar in the last 15 years but no concrete action has been taken against any senior officer or minister. Govt is trying to shield some big shots. Who will return thousands of crores of money swindled in these scams?:Leader of Opposition Tejashwi Yadav pic.twitter.com/6jbbEZ23Sy
— ANI (@ANI) June 28, 2020
NITISH सरकार पर बरसते हुए कहा कि BIHAR की NDA सरकार बार-बार चारा घोटाले की बात करती है, लेकिन चारा घोटाला तो मात्र 46 करोड़ का था। BIHAR में उससे बड़े-बड़े कई घोटाले हुए हैं, जिसपर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। TEJASVI ने कहा कि BIHAR में तकरीबन 55 घोटाले हुए हैं, जिसपर राज्य सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला 3300 करोड़ का है और इसमें शामिल लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसकी निष्पक्ष जांच हो तो कई लोग घेरे में आ जाएंगे।
लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए BHOJPUR के जवान के परिजनों से मुलाकात के लिए निकले TEJASVI YADAV ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की NITISH और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर जा रहा हूं। हमारी पार्टी भारतीय सेना के साथ है लेकिन सवाल फिंगर पॉइंट तक चीन के पहुंचने का है, जिसपर सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी भी सवाल उठा रहे हैं।