2020/06/25

DARBHANGA में NSUI ने घंटो देर तक किया सड़क जाम एवं प्रदर्शन



BIHAR-DARBHANGA-कुशेश्वर स्थान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में सतिघाट मुख्य सड़क को 8 घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि यह धरना- प्रदर्शन कुशेश्वरस्थान का इज्जत,प्रतिष्ठा,मान-सम्मान बचानें का प्रदर्शन है। हम लोगों का मांग है कि सतीघाट से राजघाट, समेला से लेरझाघाट जो मुख्य सड़क है। उस सड़क को हर हाल में अभिलंब बनाया जाए। वही स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी रत्नेश्वर कुमार के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर जो मांग है, उस मांग में सहमति नहीं बनी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। 

आपको बता दें कि दरभंगा NSUI और चिगड़ी, सिमराहा, पकाही, झझरा, वरना, बड़गांव, गोठानी और हरोली पंचायत के जनताओं द्वारा कहा गया कि हम लोगों का जो माँग है उस मांग को जब तक पूरा नहीं किया जाता है। तब तक मुख्य सड़क पर भूख हड़ताल पर हम लोग बैठेंगे। वही रौनक सिंह ने कहा यहां का स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी, अनुकंपा का सांसद प्रिंस राज, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का अहंकारी रुप के कारण कुशेश्वर स्थान का युवक  संघर्ष करने को बाध्य है । आज के प्रर्दशन में लगभग 1000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।वही जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार प्रदर्शन को खत्म करते हुए मुख्य सड़क  पर भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। मौके पर दिलखुश कुमार कन्हैया कुमार,रोनक कुमार, बृजेश कुमार,पंकज पासवान,ऋषभ कुमार, प्रिंस कुमार सिंह,निगम कुमार, अनिल कुमार,श्री रामा कृष्णा कुमार,मिथुन कुमार,रघुबीर कुमार,सचिन कुमार,लालू प्रसाद यादव,ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार,पंकज राम, अनिल कुमार,घनश्याम कुमार,धीरज कुमार,परगट राय,सुमित कुमार,विकाश, श्री आशीष कुमार,राकेश कुमार,चदन कुमार,किशन कुमार,मुकेश कुमार,विवेक सहनी,कृष्ण कुमार,प्रभास कुमार,अनिल कुमार,रोहित कुमार सहित हजारों  कार्यकर्ता और पंचायतो के जनता उपस्थित थे।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH