2020/06/25

प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को लोगों ने पहले पीटा, पंचायती के बाद प्रेमी से कराई गई शादी ,शर्मसार करने वाली वायरल विडियो देखें पूरा


BIHAR-VAISHALI: प्रेमी की शादी हो रही थी, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे  जैसे ही खबर लगी तो प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा करने लगे. इस दौरान घरवाले और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमिका को  बंधक बना लिया. पंचायत बुलाई गई और तय किया गया कि युवक की शादी प्रेमिका से करा दी जाए और पंचायत के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई.  मामला वैशाली के भगवानपुर का है.

महिलाओं ने सड़क पर लड़की को काफी देर तक पीटा। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी जुट गए। युवकों ने भी लड़की के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे खींचते हुए ले गए और एक रूम में बंद कर दिया। गांव के लोग जुटे और लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि मेरी शादी उस लड़के से पहले हो चुकी है जिसकी बारात इस गांव में आने वाली है। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। यह सुन लड़की (जिसकी शादी होने वाली थी) के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव के लोगों ने मामले के हल के लिए पंचायत बुलाया। पंचायत में लड़का और उसके पिता को भी बुलाया गया। लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया, जिसके बाद पहले से तय विवाह रोक दिया गया। बुधवार रात को मंदिर में लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से कराई गई। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौट गया।

भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द की एक लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और विवाह के रस्म निभाए जा रहे थे इसी बीच बुधवार को एक लड़की ऑटो में सवार होकर गांव पहुंची और खुद को उस लड़के की पत्नी बताया जो बारात लेकर आने वाला था। यह सुन गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी।