2020/06/27

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्रों को जल्द से जल्द प्रोमोट करे - साजिद कलीम


BIHAR-SAMASTIPUR- जनता की आवाज़ अाप तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एडिटर साजिद कलीम ने कहा कि जैसा की हमलोग जान रहे है।कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जुझ रही है। कोविड 19 के कारण बेरोजगारी बढ़ गई है और सरकार के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। कई लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है और कई के पास है तो नेटवर्क सिस्टम सही नहीं है। छात्रों को ऑफलाइन पढ़ने की आदत के कारण ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा लेना भी संभव नहीं है और ऑनलाइन परीक्षा लेने पर कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।हमलोगों की यही मांग है कि जिस तरह देश के कई यूनिवर्सिटी ने जनरल प्रमोशन देकर छात्रों को प्रोमोट किया है। उसी तरह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय भी छात्रों को प्रोमोट करे साथ ही साथ कम से कम 1 सेमेस्टर के लिए छात्रों की फीस माफ करे।
Report-sanjay kumar singh