BIHAR PATNA-BIHAR BOARD ने INTER स्तरीय स्कूलों एवं कॉलेजों की सूची एवं संकायवार सीटों की संख्या WEBSITE पर जारी कर दी है। जारी की गई सूची पर SCHOOL एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से 28 जून तक आपत्ति मांगी गई है। BIHAR BOARD ने www. ofssbihar.in WEBSITE पर स्कूल-कॉलेजों की सूची UPLOAD की है। SCHOOL-कॉलेजों के प्राचार्य 28 जून को शाम पांच बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।प्राचार्य bsebjsofss@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 28 के बाद उनकी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर किसी प्राचार्य ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई तो माना जाएगा की BOARD द्वारा जारी की गई सूचना सही है।BIHAR BOARD ने जिन संस्थानों की सूची वेबसाइट पर जारी की है, उसके अतिरिक्त 615 संस्थानों को भी बोर्ड ने इंटर की पढ़ाई करने की अनुमति दी है। परंतु वर्तमान में बोर्ड ने उनसे साक्ष्य मांगा है। अब तक 487 संस्थानों ने साक्ष्य प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड इन संस्थाओं के बारे में जल्द ही निर्णय लेगा। उसके बाद इन संस्थानों को आवश्यक सूचना भेज दी जाएगी।
BOARD की WEBSITE www.ofssbihar.in पर जाकर college information पर क्लिक करना होगा। उसके बाद click on intermediate link पर क्लिक करते हुए पूरी सूची देखी जा सकती है।