BIHAR-पूर्वी चंपारण--जिला अंतर्गत पिपराकोठी थाना क्षेत्र के मठबनवारी चौक के समीप मदर डेयरी के पास शुक्रवार की रात प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही एक बस टैंकर से टकरा गई। इस घटना में दर्जन भर मजदूर जख्मी हो गए। बस हरियाणा से नालंदा जा रही थी। वहीं, इस घटना के विरोध में मजदूरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पिपराकोठी थाना की पुलिस दलबल के साथ वहां पहुंच गई। मजदूरों ने बताया गया कि शुक्रवार की रात बस और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस घटना में किसी को ज्यादा नुकसान नही पहुंचा है लेकिन, मजदूरों ने घर जाने के लिए सड़क को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष ने बस का इंतजाम कर सभी मजदूरों को उनके घर पहुचाने की बात कही है।