BIHAR-SAMASTIPUR-डीजल- पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ शहर के मालगोदाम चौक से जुलूस निकालकर इनौस- खेग्रामस एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री का पूतला दहन किया. अपने देशव्यापी विरोध दिवस के तहत शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक पर इनौस- खेग्रामस एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जुटकर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां एवं प्रधानमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला. पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्यवृद्धि वापस लो का नारे लगाते हुए बाजार भ्रमण के बाद जुलूस स्टेशन चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पूतला दहन किया. मौके पर खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया.
इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार, खेग्रामस के जिला सचिव जीवछ पासवान, माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, राजकुमार चौधरी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, डा० खुर्शीद खैर, कृष्ण कुमार, अशोक राय, मो० इर्शाद, साधुशरण साह, मो० नईम अंसारी, मो० अन्नु अली, रामलाल राम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत को वापस लेने अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की. अंत में जोरदार नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री का पूतला दहन किया गया.